चंडीगढ़ शहर को सिटी ब्यूटीफुल क्यूँ कहा जाता है जानिए

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है इस लिए इस शहर में दो राज्यों की संस्कृति देखने को मिलती है

चंडीगढ़ भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू के द्वारा बनाया गया उनके सपनों का शहर है यह केंद्र शासित प्रदेश है

चंडीगढ़ को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली कॉर्बूसियर द्वारा बनाया गया है इस लिए चंडीगढ़ अपनी वास्तुकला और योजनाबद्ध के लिए भी प्रसिद्ध है

चंडीगढ़ को भारत की वेल प्लांड सिटी का दर्जा भी हासिल किया है और ये साफ सुथरा शहर भी है चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है

चंडीगढ़ में 1950 में लोगों का बसाने का शुरू किया गया था जब तक ये शहर बन कर तैयार नहीं हुआ तब तक पंजाब की राजधानी शिमला को बनाया गया था

सबसे पहले चंडीगढ़ को बनाने के लिए अमेरिकन अल्बर्ट मेयर को काम सौपा गया था फिर उनके काम को रद्द करके इस काम को ली कॉर्बूसियर को दिया था

चंडीगढ़ में 60 से ज्यादा सेक्टर है पर सेक्टर 13 का नाम शामिल नहीं है क्यूंकि फ्रांसीसी 13 नंबर को अशुभ मानते है

चंडीगढ़ 1960 में तैयार कर दिया गया था उसके बाद चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बना दिया गया था

चंडीगढ़ को लगभग 5 लाख आबादी के लिए बनाया गया था पर अब चंडीगढ़ की कुल लगभग आबादी 12 लाख है

चंडीगढ़ में भारत के अलग अलग जगह से आये लोग रहते हैं जिसके कारण यहाँ पर संस्कृति और परम्परा में मिश्रण देखने को मिलता है

चंडीगढ़ के पूरे शहर की कुल जीडीपी लगभग $5.5 बिलियन डॉलर है चड़ीगढ़ शहर का नाम जीडीपी के मामले में बढ़े शहरों की सूची में आता है

चंडीगढ़ हरे भरे शहर के रूप में सम्मानित किया गया है चंडीगढ़ को ह्यूमन बॉडी के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 को इस शहर का दिल कहा जाता है अगर आपको नाईट लाइफ एन्जॉय करना चाहते है तो चंडीगढ़ बेहतरीन जगह है